Tuesday, February 24, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई

– 505 किलो गांजा जब्त, ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

नागपुर :- नागपुर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की विशेष टीम ने मौदा के माथनी टोल प्लाजा के पास ट्रैप लगाकर एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस ने करीब 505 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह खेप चोरी-छिपे उड़ीसा से नागपुर लाई जा रही थी।

नागपुर में सक्रिय एंटी टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौदा स्थित माथनी टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह जाल बिछाया। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में छुपाकर रखा गया करीब 505 किलो गांजा बरामद किया गया।

इस कार्रवाई से पहले टीम ने ने झिंगाबाई टाकली परिसर में छापा मारकर कुख्यात ड्रग तस्कर अब्दुल वहीद उर्फ खोका को गिरफ्तार किया था। आरोपी अपने ससुराल से ही गांजा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। उसके घर से लगभग 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में एक संदिग्ध नंबर उड़ीसा में सक्रिय मिला, जो नागपुर की ओर बढ़ रहा था। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने मौदा टोल नाके पर ट्रैप लगाकर ट्रक को पकड़ा और तस्करी का बड़ा खुलासा किया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है और इस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com