spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

– चिखला काकड गांव में कर्फ्यू

बुलढाणा :- जिले के लोणार – तहसील अंतर्गत चिखला काकड गांव में – छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर शुरू हुआ विवाद – अब गंभीर रूप ले चुका है. बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने, प्रशासन की कार्रवाई – और उसके बाद हुई झड़पों के कारण गांव – में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. घटना के – बाद प्रशासन ने गांव में धारा 163 (संचार – प्रतिबंध) लागू कर दी है. पुलिस ने 23 फरवरी को गांव के सरपंच गणेश काकड – सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया है. – बताया गया कि इस विवाद की शुरुआत 4 – फरवरी को हुई, जब चिखला काकड गांव – के आंगनवाड़ी परिसर में अज्ञात लोगों ने – देर रात छत्रपति शिवाजी महाराज की – प्रतिमा स्थापित कर दी. इस स्थापना के – लिए किसी प्रकार की प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी. रिपोर्ट मिलने के बाद लोणार के तहसीलदार ने 11 फरवरी को प्रतिमा हटाने के आदेश दिए हालांकि 21 फरवरी की मध्यरात्रि को आदेश की अनदेखी करते हुए कुछ लोगों ने दोबारा अश्वारूढ़ प्रतिमा स्थापित कर दी, जिससे दो गुटों के बीच विवाद और बढ़ गया. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं. अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 38 से अधिक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. गांव में फिलहाल राज्य रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ियां तैनात की गई हैं और कड़ा बंदोबस्त रखा गया है. पुलिस अधीक्षक निलेश तांबे ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.