spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दीपिका के साथ अनुपम खेर ने किया था ऐसा

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाह रुख खान नजर आए थे। हालांकि,फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले, उन्होंने मुंबई में अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ में तीन महीने का कोर्स किया था।

गोवा में ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ के दौरान एक राउंड-टेबल बातचीत के दौरान अनुपम ने दीपिका के एक्टिंग स्टूडेंट रहने के दिनों को याद किया।

अनुपम ने उस दौरान दीपिका को दी गई एक एक्सरसाइज के बारे में भी बताया जिसे करते हुए वो काफी परेशान हो गई थीं और रोने ही लगी थीं। सेशन के दौरान, अनुपम ने एक्टिंग की कला का अभ्यास करने के महत्व पर जोर दिया और उदाहरण के तौर पर दीपिका के अनुभव का जिक्र किया।

उन्होंने कहा,’ दीपिका पादुकोण हमारे दूसरे बैच की स्टूडेंट थीं। वह एक जानी-मानी मॉडल थीं। फराह ने उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया। यह 3 महीने का कोर्स था।

चूंकि दीपिका एक मॉडल थीं और काफी पढ़े-लिखे बैकग्राउंड से आती थीं, इसलिए वह बहुत सलीके से और नपे-तुले तरीके से रहती थीं। वह हर काम बहुत कायदे से करती थीं। यहां तक कि चाय का कप भी वह एक खास अंदाज में उठाती थीं। कभी-कभी, इसमें कोई सच्चाई या स्वाभाविकता नहीं लगती थी।’

अनुपम ने बताया कि उन्होंने अपनी एक क्लास के दौरान दीपिका से एक नौकरानी का किरदार निभाने को कहा था, जिसमें उसे बस फर्श पर झाड़ू लगानी थी। उन्होंने कहा कि दीपिका ने बहुत अच्छे ढंग से यह काम किया। फिर उन्होंने अपने घर के काम में मदद करने वाली महिला से भी ऐसा ही करने को कहा, और देखा कि उसने पूरे मन से फर्श पर झाड़ू लगाई।

Popular Articles