spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

प्रिंस ऑफ वेल्स से मिले ताड़ोबा के वन्यजीव रक्षक

नागपुर :- वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगलों के संरक्षण में दिन-रात जुटे ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के वनकर्मियों के लिए गौरव का क्षण रहा। टाइगर रिजर्व की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) के सदस्यों को 16 नवंबर को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम से मुलाकात और संवाद करने का अवसर मिला। इस अवसर पर भारत में ‘रेंजर्स इंश्योरेंस प्रोग्राम’ की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण में जुटे अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम के तहत नियमित गश्त, वन्यजीवों के अवैध शिकार पर रोक लगाने, जंगलों में आग की घटनाओं की रोकथाम और मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने जैसे जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले वनकर्मियों को बीमा सुरक्षा दी जाएगी। इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस और ब्रिटेन की रॉयल फाउंडेशन की संयुक्त पहल के तहत इस कार्यक्रम के पहले चरण में सात राज्यों के लगभग 10 हजार पात्र वनकर्मियों को 10 लाख रुपये का समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें महाराष्ट्र भी शामिल है। इस योजना का विशेष उद्देश्य संविदा और अस्थायी आधार पर कार्यरत उन वनकर्मियों को बीमा सुरक्षा के दायरे में लाना है, जो स्थायी कर्मचारियों की तरह ही जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन उन्हें अक्सर पर्याप्त बीमा सुविधा नहीं मिल पाती।

Popular Articles