spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

30 हजार लीटर मुफ्त पानी और मुफ्त बस यात्रा का वादा

– कांग्रेस का बड़ा दांव  

– ‘स्वच्छ, सुरक्षित और स्मार्ट नागपुर’ का संकल्प: कांग्रेस ने जारी किया 20 सूत्रीय घोषणापत्र

– ‘देवाभाऊ नहीं, टक्काभाऊ हैं मुख्यमंत्री’ — कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल का तीखा हमला

नागपुर :- नागपुर मनपा चुनाव-2०26 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया गया. इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने 24&7 जलापूर्ति (महीने में 3० लीटर तक मुफ्त), 5०० स्के. फुट तक के घरों को संपत्ति कर माफी, तथा महिला, विद्याार्थी, जेष्ठ्य नागरिक, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सैनिकों को नि:शुल्क बस सेवा सहित शहरवासियों के जीवन से संबंधित सीधे 17 से अधिक जनहितकारी योजनाएं घेषित की है.

इस घोषणापत्र में नागपुर मनपा में विगत 17 वर्षों में भाजपा की असफल कार्यप्रणाली से निर्माण हुई समस्याओं का स्पष्ट और ठोस उल्लेख किया गया है. इस असफलता पर प्रभावी उत्तर देने के लिए कांग्रेस ने 2० सूत्रों का सर्वसमावेशक और जनाभिमुख प्रारूप पेश किया है. इस माध्यम से स्वच्छ, सुरक्षित और स्मार्ट नागपुर बनाने का निर्धारपूर्ण संकल्प कांग्रेस ने व्यक्त किया है.

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की प्रमुख उपस्थिति में महाकालकर सभागृह में कांग्रेस का घोषणापत्र मराठी और हिंदी में ्रपकाशित किया गया. इस अवसर पर विधानसभा के कांग्रेस के पार्टी नेता विजय वडेट्अीवार, कांग्रेस के राज्य सहप्रभारी कूणाल चौधरी, कांग्रेस के शहर निरीक्षक रणजित कांबले, शहर अध्यक्ष विधायक विकास ठाकरे, विधायक अभिजीत वंजारी, प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, पूर्व विधायक अशोक धवड, शहर कांग्रेस के चुनाव प्रमुख दिनेश बानाबाकोडे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

कांग्रेस ने इस घोषणापत्र के माध्यम से दर्जायुक्त और प्रभावी मुलभूत नागरी सुविधा उपलब्ध कराने 2० स्ूत्रों का जनहितकारी प्रारूप रखा है. स्वच्छ, सुरक्षित और स्मार्ट नागपुर बनाने का संकल्प व्यक्त किया है.

विगत अनेक वर्षों में नागपुरवासियों पर बढ़ाये गये आथिक बोझ को राहत देते हुए नागरिक केंद्रित प्रशसन देने का निश्चय कांग्रेस ने फिर एक बार अधोरेखित किया है.

इस अवसर पर कांग्रेस ने पहले ही घोषित किए मिशन 1०० कांग्रेस नगरसेवक इस अभियान का उल्लेख करते हुए नागपुर के सर्वांगिण विकास के लिए नागरिकों के आशीर्वाद से यह मिशन सफल करने का निर्धार किया गया. 5०० वर्ग फुट तक के घरों पर संपत्ति कर पूरी तरह माफ, चौबिसों घंटे निर्बाध पेयजल आपूर्ति — और 3० हजार000 लीटर प्रति माह तक पानी पर एक रुपये का भी बिल नहीं, वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों, पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और महिलाओं के लिए आपली बस में मुफ्त यात्रा, हर घर से दिन में दो बार कचरा संग्रहण, मनपा, सुधार प्रन्यास और नजूल लीज पर भूखंडों के लिए मुफ्त स्वामित्व, सभी झुग्गीवासियों के लिए मुफ्त स्वामित्व लीज, दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए आवश्यक मुफ्त उपकरण, बाढ़ और जलभराव की समस्याओं का स्थायी समाधान, शहर की सभी सडक़ों का पूर्णत: गड्ढा-मुक्त करने, नि:शुल्क शिक्षा के साथ 151 अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की स्थापना, सीवेज समस्या का पूर्ण और स्थायी समाधान, 151 हॉकर और खाद्य गलियों का निर्माण का समावेश है.

500 वर्गफुट तक के घरों को संपत्ति कर माफी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यह देवाभाऊ नही तो टक्काभाऊ है, ऐसा आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने लगाया. उन्होंने आगे कहा कि, राज्य सरकार में भारी मात्रा में कमिशनखोरी बढ़ी है. हर काम के लिए 35 प्र.श. कमिशन लिया जा रहा है. सरकारी योजना, उत्खनन परमीट, विवादास्पद जमीन का आवंटन इसमें खुलेआम आर्थिक लेनदेन हो रहा है, ऐसा आरोप उन्होंने लगाया.

Popular Articles