spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

विदर्भ में कड़ाके की ठंड का प्रहार : नागपुर 7.6 डिग्री पर पहुँचा

– उत्तर से चली सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह-सुबह अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा

– गोंदिया 7 डिग्री, वर्धा 8.4 डिग्री

नागपुर :- नागपुर सहित विदर्भ में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली. मंगलवार को गोंदिया में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं नागपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस और वर्धा जिले में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. मंगलवार सुबह मौसम ने ठंड का कड़ा अहसास करा दिया है. नागपुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है. अचानक गिरी इस ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है. सुबह-सुबह सडक़ों पर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए. ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है. खासकर बुजुर्गों, ब’चों और बीमार लोगों को इस बढ़ती ठंड से विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. ठंड बढऩे के कारण चाय, कॉफी और गर्म नाश्ते की दुकानों पर लोगों की भीड़ भी बढ़ती दिखाई दी. वहीं खुले इलाकों में रहने वाले और कामकाजी लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है. आने वाले दिनों में ठंड और बढऩे की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को और सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इस कड़ाके की ठंड ने यह साफ संकेत दे दिया है कि सर्दी अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुकी है. ऐसे में जरूरी है कि लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

Popular Articles