spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

उमरेड में श्मशान से दो शवों की ‘राख और अस्थियां’ रहस्यमय तरीके से गायब

– तंत्र-मंत्र की आशंका

नागपुर :- नागपुर जिले के उमरेड तहसील से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ श्मशान भूमि से दो शवों की राख और अस्थियां रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोमवार को दो अलग-अलग परिवारों के दिवंगत व्यक्तियों का अंतिम संस्कार उमरेड स्थित श्मशान भूमि में किया गया था। इनमें 23 वर्षीय साक्षी पाटिल, जो एक किसान परिवार से थीं और हृदयाघात से उनका निधन हुआ था तथा 48 वर्षीय मजदूर नरेश सलोटे शामिल थे, जिनकी मृत्यु बीमारी के कारण हुई थी। मंगलवार सुबह जब परिजन धार्मिक विधि के लिए राख और अस्थियां एकत्र करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि श्मशान भूमि से दोनों की राख और अस्थियां पूरी तरह गायब हैं। आश्चर्यजनक रूप से, राख में से एक भी हड्डी का अंश वहां नहीं मिला। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। घटना कार्तिक पूर्णिमा यानी त्रिपुरारी पूर्णिमा के अगले ही दिन हुई है, जिससे तंत्र–मंत्र और अघोरी प्रथाओं की आशंका और भी गहरी हो गई है। माना जा रहा है कि किसी तांत्रिक गैंग ने जादू–टोने के लिए राख और अस्थियां चुरा ली हों।

पुलिस ने इस पूरे मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र नरबली एवं अन्य अमानुष, अनिष्ट तथा अघोरी प्रथा और जादूटोना प्रतिबंध कानून के तहत उमरेड पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस रहस्यमय गायब हुई राख और अस्थियों के पीछे के राज से पर्दा उठाने की कोशिश में जुटी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.