spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

लगातार तीसरे रविवार को हमला, लोग दहशत में

– मधुमक्खियों का आतंक, 20 लोग घायल

साकोली :- स्थानीय लाखांदुर रोड स्थित उड़ानपुल के नीचे बने मधुमक्खियों के छत्ते से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. लगातार तीसरे रविवार को मधुमक्खियों के हमले में करीब 20 लोग घायल हो गए. नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है. रविवार 10 मई की सुबह तालाब वार्ड निवासी जगदीश सूर्यवंशी सुबह करीब 8.50 बजे घर से निकले थे. उड़ान पुल के पास पहुंचते ही उन पर मधुमक्खियों मधुमक्खियान ने हमला कर दिया. वहीं विहीरगांव निवासी बंडू इंगड़े भी हमले का शिकार हुए. साथ ही शैलेश गोबाडे, भारत गोवाडे, मयूर निम्बेकर, कांचन कापगते, संग्रामे सहित अन्य लोग उड़ान पुल के नीचे से गुजर रहे थे तो उन पर ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इसमें से सूर्यवंशी, इंगड़े दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए उपजिला रुग्णालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई. स्थानीय नागरिकों के अनुस अनुसार उड़ान पुल के नीचे काफी समय से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता बना हुआ है, लेकिन नगर परिषद द्वारा अब तक उसे हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.