spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बाबा ताजुद्दीन उर्सात सूफी महफिलीत श्रद्धालू भावविभोर

 
सूफी महफिले में अकीदत से झूमे श्रद्धालु
बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स पर कव्वालों ने शमा बंधा 
नागपुर २४ : नागपुर, हजरत बाबा सैयद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के १०३वें के सालाना उर्स के उपलक्ष्य में रोजाना शानदार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है. इसमें. सैकड़ों श्रद्धालुओं ki भीड़ शामिल हो रही है. हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की जानिब से रोजाना दरगाह के डोम में सूफी महफ़िल आयोजित हो रही है. इसमें सूफी संतो की शान बयान करने वाले सूफी गीत पढ़े जा रहे है. देश के मशहूर कव्वाल इसमें अपनी शानदार प्रस्तुति दे रहे है. प्रख्यात कव्वाल अनीस रईस ने शानदार सूफी कव्वाली ‘सारे जगत में न्यारा है ताजुद्दीन औलिया, हम सबका सहारा है ताजुद्दीन औलिया’ पेश करते हुए जबरदस्त परफॉरमेंस दी. इस पर श्रद्धालुओं की भीड़ झूम उठी. इसी तरह मशहूर कव्वाल जुनैद सुल्तानी, हबीब अजमेरी और अन्य कव्वालों ने भी शानदार कव्वाली पेश कर सूफी महफ़िल में शमा बंधा. इस अवसर पर हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन  प्यारे जिया खान साहब, सचिव ताज अहमद राजा साहब, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जिचकार साहब, ट्रस्टी फ़ारूकभाई बावला साहब, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया साहब, मुस्तफाभाई टोपीवाला साहब,  हाजी इमरान खान ताज़ी उपस्थित थे ।

Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.