spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

भगवान अग्रसेन जन्मोत्सव का शुभारम्भ आज से

– श्री अग्रसेन मंडल का 6 दिवसीय आयोजन

– गडकरी होंगे मुख्‍य अतिथि, अभिनेत्री सुधाचंद्रन देंगी प्रस्तुति

नागपुर :-  समाजवाद, अहिंसा के प्रणेता, अग्रवंश प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेनजी का जन्मोत्सव 17 से 22 सितम्बर तक धूमधाम से श्री अग्रसेन मंडल, नागपुर की ओर से मनाया जाएगा।

प्रचार प्रमुख मुरारी अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में समन्वयक संदीप अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर की सुबह 9 बजे गांधीबाग के अग्रसेन भवन में अध्यक्ष शिवकिशन अग्रवाल के हस्ते ध्वजारोहण, सुरेशचंद्र – चंदादेवी अग्रवाल के हस्ते पूजा अभिषेक से जन्मोत्सव का आरम्भ होगा। दोपहर 12 बजे सुरभि महिला मंडल द्वारा सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा. जन्मोत्सव में समाज के सभी वर्गों के लिए खेल, मनोरंजन, कला के साथ ही सेवाभावी उपक्रम होंगे.

स्वागत मंत्री प्रल्हाद अग्रवाल ने बताया कि 18 सितंबर की शाम राष्ट्रभाषा -साईं सभागृह, शंकरनगर में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में दिनेश दिग्गज, विभा शुक्ला, राजेश लोटपोट, विजय विचित्र, लता किरण, भरत पंडिया, सुनील समैया और सुदर्शन चक्रधर जैसे दिग्गज कवि सहभागी होंगे. 6 दिन तक गांधीबाग और रवि नगर अग्रसेन भवन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों के विविध कार्यक्रम- स्पर्धा होंगी.

युवा संयोजक सी.ए. प्रणय जाजोदिया ने बताया कि जन्मोत्सव में पहली बार ‘अग्र युवा रंग’ के तहत युवा महोत्सव का आयोजन रवि नगर के अग्रसेन भवन में 20 सितंबर को किया जा रहा है. 18 से 40 उम्र के युवा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. इस कार्यक्रम में उद्यमी सर्वेश अग्रवाल, शिक्षाविद् डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, सेवानिवृत्त न्यायधीश वीरेंद्र सिंह बिष्ट और सुविख्यात वक्ता डॉ. संजय अरोड़ा मार्गदर्शन करेंगे. 20 सितंबर को विधायक विकास ठाकरे और समाजसेवी जयप्रकाश गुप्ता की उपस्थिति में शाम 6 बजे मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। रात 8 बजे ‘एक शाम सुनहरे पल के’ नाम से पुरानी फिल्मी गीतों का कार्यक्रम होगा.

भारतीय अग्रवाल एकता क्लब के चेयरमैन प्रकाश अग्रवाल व अध्यक्ष गिरीश लीलाडिया ने बताया कि रविवार 21, सितंबर की सुबह 1 बजे राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर से श्री अग्रसेन सद्भावना शोभायात्रा गांधीबाग के अग्रसेन भवन के लिए निकलेगी। शोभायात्रा का शुभारंभ उद्यमी संजय अग्रवाल के हस्ते,सीए ब्रजकिशोर अग्रवाल की उपस्थिति में होगा।

महिला संयोजिका मेघना अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन – माधवी वैभव उत्सव मेला 21, सितंबर की शाम 6 बजे रविनगर के अग्रसेन भवन में अयोजित किया गया है. इसमें गोविंद पोद्दार, आशादेवी गर्ग, कविता संजय अग्रवाल, प्रदीप अनंत अग्रवाल प्रमुख अतिथि होंगे. मेले में महिलाओं के मनोरंजन खेल, लकी ड्रेस, हुनर हाट के साथ ही गौशाला उत्पादित वस्तु व हस्तकला के स्टॉल रहेंगे. इसी कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों का सत्कार किया जाएगा.

मंडल के मंत्री रामानंद अग्रवाल ने बताया कि 22, सितंबर की सुबह दोनों भवनों में पूजा-अर्चना के बाद रविनगर छात्रावास के सामने सुबह 11 बजे महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. शाम 6 बजे से मुख्य समारोह सुरेश भट सभागृह में होगा.

जिसमे केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी- उद्घाटक, अजंता फार्म के उपाध्यक्ष,संस्थापक ममता व मधुसूदन अग्रवाल फाउंडेशन (मुम्बई) के मधुसूदन अग्रवाल और रायपुर के दानशूर उद्यमी सीताराम अग्रवाल मुख्य अतिथि व कवि नारायण अग्रवाल (मुंबई), लोकमत जलगांव के किरण अग्रवाल और दिल्ली के समाजसेवी अजयकुमार खेमानी विशेष अतिथि रहेंगे. उसी दिन सुविख्यात अभिनेत्री सुधाचंद्रन द्वारा वृन्दावन दर्शन नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा.

मंडल के कोषाध्यक्ष अनंतकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल (के.सी.), पदाधिकारी संजय पचेरीवाला, अभय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने समस्त समाज बंधुओं से परिवार सभी कार्यक्रमों में सहभागी होने का आग्रह किया है. सफलतार्थ स्वागत समिति के समन्वयक संदीप बी.जे. अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, स्वागत मंत्री प्रह्लाद अग्रवाल( कनोडिया), युवा संयोजक प्रणय जाजोदिया, महिला संयोजिका मेघना अग्रवाल प्रयासरत हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.