– 8 दिन तक चलेगा भजन और कीर्तन महोत्सव, 26 को निकलेगी भव्य रथयात्रा
– श्रीराम जन्मोत्सव पर सजेगा भक्ति का दरबार, रोज होंगे भजन और विशेष कार्यक्रम
उमरेड :- उमरेड शहर के श्रीराम मंदिर (मारवाड़ी) देवस्थान ट्रस्ट की ओर से श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक समारोह ‘भजन एवं रामकथा’ का आयोजन भी किया जा रहा है. 19 मार्च से 26 मार्च 2026 तक प्रतिदिन रात 8 बजे से 10:30 बजे तक भजन समारोह आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान विभिन्न भजन मंडलों की ओर से श्रद्धा और भक्ति से प्रस्तुतियां दी जाएंगी. समारोह का प्रारंभ 19 तथा 20 मार्च को कावरापेठ के दुर्गामाता जस भजन मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ और भजन से होगा. 21 को जय अंबे महिला भजन मंडल, 22 को वक्रतुण्ड महिला भजन मंडल, 23 को अखिल भारतीय गुरुदेव भजन मंडल तथा 24 को स्वरांजलि भजन मंडल द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई है. 25 को कीर्तनकार पंजाबराव आंभोरे महाराज द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा. 26 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक श्रीराम जन्म का विशेष कीर्तन होगा. इस धार्मिक पर्व का मुख्य आकर्षण 26 मार्च की रात 8 बजे निकलने वाली भव्य रथयात्रा होगी.








