भीम सेना द्वारा नशा मुक्त नागपुर के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन

0
69
नागपुर १५ :  14 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय में भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीधर साळवे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नागपुर के  जिलाधिकारी को एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर निवेदन सौंपा, जिसमें नागपुर शहर को “नशा मुक्त शहर” घोषित किए जाने की मांग की गई है। यह निवेदन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नागपुर लोकसभा सांसद तथा केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।
निवेदन में कहा गया है:-
“यह कोई नई मांग नहीं, बल्कि नागपुर की हर माँ, हर पिता और हर जागरूक नागरिक की पुकार है। यदि सरकार ने हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो भीम सेना हजारों महिलाओं, युवाओं और बौद्ध भंते-भिक्षुओं के साथ शांतिपूर्ण जनआंदोलन करेगी। यह आंदोलन किसी सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए होगा।”
भीम सेना ने तीन प्रमुख माँगें रखी हैं:
1. शहर में संचालित सभी बीयर बार, वाइन शॉप, देशी दारू की दुकानें और अवैध नशे के धंधों को बंद किया जाए।
2. युवाओं व विद्यार्थियों के बीच नशा विरोधी जनजागृति अभियान चलाया जाए।
3. नागपुर को आधिकारिक रूप से नशा मुक्त शहर घोषित किया जाए।
श्रीधर साळवे ने निवेदन के माध्यम से कहा:
प्रेस से विशेष निवेदन:
भीम सेना इस सामाजिक सरोकार को हर नागरिक तक पहुँचाना चाहती है। आपसे आग्रह है कि कृपया इस विषय को अपने सम्माननीय समाचार पत्र, डिजिटल मीडिया व चैनलों में प्राथमिकता से स्थान दें ताकि नागपुर को पुनः धम्म नगरी की गरिमा मिल सके और एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो। प्रमुख उपस्थित भदंत हर्षबोधी महास्थवीर राष्ट्रीय प्रवक्ता भीम सेना, ज्योतिताई बेले नागपुर महिला जिलाअध्यक्ष, नागसेन पाटिल उपजिला अध्यक्ष नागपुर थे ।