Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

नागपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई

– परेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत 4 नाबालिग बच्चों का किया रेस्क्यू

नागपुर :- रेलवे सुरक्षा बल नागपुर ने 9 मार्च 2026 की देर रात नागपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत चार नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया। जानकारी के अनुसार रात करीब 3:20 बजे उपनिरीक्षक वी. पी. सिंह और आरक्षक अजय कुमार यादव को प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित हल्दीराम स्टॉल के पास एक नाबालिग लड़की और एक लड़का संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दिए। पूछताछ करने पर दोनों अपने अभिभावकों के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद महिला प्रतीक्षालय में एक अन्य नाबालिग लड़की अकेली पाई गई। वहीं स्लीपर प्रतीक्षालय में भी एक नाबालिग लड़की और एक लड़का इसी प्रकार की स्थिति में मिले। इसके बाद महिला आरक्षक शिरीन हुसैन को मौके पर बुलाया गया और सभी बच्चों को आगे की पूछताछ के लिए सुरक्षित रूप से आरपीएफ थाना नागपुर लाया गया। चाइल्डलाइन प्रतिनिधि की उपस्थिति में बच्चों से सहानुभूतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर उनकी काउंसलिंग की गई। पूछताछ में पता चला कि कुछ बच्चे बिना बताए घर से निकल आए थे, जबकि कुछ अपने मित्रों से मिलने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीन नाबालिग लड़कियों और एक नाबालिग लड़के को आगे की देखभाल, परामर्श और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाने के लिए नागपुर रेलवे स्टेशन स्थित चाइल्डलाइन टीम को सौंप दिया गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com