spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ईरान-इजराइल युद्ध का असर

– एयर इंडिया ने बढ़ाया किराया, घरेलू उड़ानों पर 399 रुपये तक सरचार्ज

नागपुर :- मध्य-पूर्व में चल रहे ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब भारत की एविएशन इंडस्ट्री पर भी दिखाई देने लगा है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और विमान ईंधन की कीमतों में तेज उछाल के कारण एयरलाइंस की लागत बढ़ गई है। इसी के चलते एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के किराए में बढ़ोतरी करते हुए 399 रुपये तक का अतिरिक्त सरचार्ज लागू किया है। रिपोर्ट के अनुसार मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे दुनिया भर की एयरलाइंस पर दबाव बढ़ गया है। एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि ईंधन की लागत उनके कुल खर्च का लगभग 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा होती है, इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर हवाई किराए पर पड़ता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि मध्य-पूर्व में युद्ध और लंबा खिंचता है या तेल आपूर्ति प्रभावित होती है, तो आने वाले समय में हवाई टिकट और महंगे हो सकते हैं। कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी ईंधन लागत बढ़ने के कारण किराए में वृद्धि शुरू कर दी है। एविएशन सेक्टर से जुड़े जानकारों का मानना है कि युद्ध के कारण तेल कीमतों में तेजी और हवाई मार्गों में बदलाव के चलते एयरलाइंस की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसका बोझ आखिरकार यात्रियों पर पड़ रहा है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.