Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

नागपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

– 72 लाख का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

 नागपुर :- नागपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरपीएफ टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब &.72 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है.

आरपीएफ नागपुर की टीम ने 6 फरवरी 2026 को स्टेशन पर निगरानी ड्यूटी के दौरान संदेह के आधार पर दो बैग ले जा रहे एक व्यक्ति को रोका. टीम में एक इंस्पेक्टर, एकसहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) और दो आरपीएफ जवान शामिल थे. विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए गवाहों की मौजूदगी में जब बैगों की तलाशी ली गई, तो उसमें से 24.80 किलोग्राम गांजे के कुल 9 पैकेट बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब &.72 लाख रुपये बताई जा रही है.

पूछताछ में आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड निवासी शाहिद खान के रूप में हुई है. आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह नशीले पदार्थ ग्वालियर ले जाने के लिए लेकर जा रहा था. आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब्त किए गए नशीले पदार्थों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई केलिए उसे नागपुर की गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com