spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

एसबीएल एनर्जी कंपनी ब्लास्ट मामला

– मृतकों की संख्या पहुंची 22, मालिक संजय चौधरी फरार

 नागपुर :- महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल तहसील के राऊलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढक़र 22 हो गई है. यह कंपनी विस्फोटक और गोला बनाने का काम करती है. इस मामले में कंपनी के मालिक संजय चौधरी सहित अन्य संचालकअब भी फरार बताए जा रहे हैं. रविवार आठ मार्च को रौशनी उमाटे नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. इससे पहले 2 मार्च को नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में भर्ती रंजना उत्तम घागरे (&5) की भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी. वहीं 6 मार्च को दुर्गा केशव शेवतकर (4&), सात मार्च को आम्रपाली कालसर्पे ने भी दम तोड़ दिया. इस हादसे के मामले में कंपनी के संचालक रवि प्रकाशचंद्र कामरा (65) और राकेश सुदर्शन तिवारी (61) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि कंपनी के मालिक संजय चौधरी और अन्य संचालक अब तकपुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

बताया जा रहा है कि 1 मार्च 2026 को राऊलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए भीषण विस्फोट में 18 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 24 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे. गंभीर रूप से घायल महिला मजदूरों का नागपुर के ऑरेंज सिटी सहित अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है. घायलों की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है और इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो चुकी है.

मृतक आम्रपाली कालसर्पे मूल रूप से ईसापुर की रहने वाली थीं. कुछ साल पहले उनकी शादी राऊलगांव के अनिल कालसर्पे से हुई थी. दो साल पहले अनिल की मौत हो जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकेकंधों पर आ गई थी. उनकी 14 साल की बेटी आर्या और 12 साल का बेटा उमंग है. परिवार का सहारा बनने के लिए उन्होंने पांच साल पहले एसबीएल कंपनी में काम शुरू किया था.

इस हादसे में घायल 21 लोगों का नागपुर के दो निजी अस्पतालों में इलाज जारी है. ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में भर्ती घायलों में ’योति धुर्वे, वर्षा टेकाम, सीमा वाघाडे, रितु सालमा, सीमा धुर्वे, रोशनी उमाटे, काजल कोराटी, उषा रेवतकर, वैशाली गणेश सातई, मनीषा धुर्वे, सुजाता विनायक रक्षित, मयूरी धुर्वे, सुनीता उइके, वैशाली धुर्वे, दुर्गा मनोज घाटे और कविता उइके शामिल हैं. 24 घायलों में से दुर्गा शेवतकर, आम्रपाली कालसर्पे और रंजना घागरे की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

Popular Articles