– सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में
नई दिल्ली :- डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट और अंतररष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में उछाल से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 430.02 अंक टूटकर 74,807.97 अंक पर खुला और 985 अंक की गिरावट में 74,252.78 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय यह 927.99 अंक (1.23 प्रतिशत) नीचे 74,310 अंक पर था। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया फिलहाल 39 पैसे की गिरावट में 96.20 रुपये प्रति डॉलर पर है।
पिछले कारोबारी दिवस पर यह 95.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो अब तक का ऐतिहासिक निचला बंद स्तर है। रुपये की गिरावट से शेयर बाजारों पर दबाव रहा। अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आज दो प्रतिशत से ज्यादा तेजी है। इससे भी घरेलू बाजारों में निवेश धारणा कमजोर बनी हुई है।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 161.30 अंक नीचे 23,482.20 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 288.95 अंक यानी 1.22 प्रतिशत नीचे था।वृहत बाजार में बिकवाली हावी है।
छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में गिरावट रही। रियलटी, मीडिया, ऑटो, एफएमसीजी, तेल एवं गैस, रसायन, बैंकिंग और धातु सेक्टरों से सूचकांक लाल निशान में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। पावर ग्रिड में पौने चार प्रतिशत की गिरावट रही। अडानी पोट्र्स, भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा नीचे चल रहे हैं। इंफोसिस, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा के शेयर ऊपर रहे।