spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

चंद्रपुर में ‘ब्लैकमेलर पत्रकारों’ का पर्दाफाश

– एक लाख रुपये वसूलने वाले चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

चंद्रपुर :- स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनावों के मद्देनज़र चंद्रपुर जिले में जैसे पत्रकारों की बाढ़ आ गई है। इसी बीच कुछ ब्लैकमेलर अवैध वसुली करने वाले फर्जी पत्रकारों ने चंद्रपुर शहर की एक असहाय विधवा महिला से एक लाख रुपये की वसूली करने के कांड को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने चार फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजू नामदेवराव शंभरकर (57) – मुख्य संपादक, सत्यशोधक न्यूज़ (वेब पोर्टल), चंद्रपुर, कुणाल यशवंत गर्गलवार (37) – जिला प्रतिनिधि, इंडिया 24 न्यूज़ (वेब पोर्टल), चंद्रपुर, अविनाश मनोहर मडावी (33) – तहसील प्रतिनिधि, दैनिक विदर्भ कल्याण, चंद्रपुर और राजेश नारायण निकम (56) – जिला प्रतिनिधि, भारत टीवी न्यूज़, आगरा हैं। इन चारों की गिरफ्तारी से पत्रकारिता जगत में हड़कंप मच गया है।

इन फर्जी पत्रकारों ने स्वयं को पत्रकार बताकर उस विधवा महिला के घर जाकर आरोप लगाया कि वह अवैध गतिविधियों में लिप्त है। इसके बाद इन लोगों ने उसके खिलाफ खबर न चलाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद महिला ने डर के मारे उन्हें एक लाख रुपये दे दिए। महिला ने तुरंत रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ खंडणी (वसूली) और धमकी देने का मामला दर्ज किया। रामनगर पुलिस ने जांच में पाया कि ये सभी आरोपी खुद को अलग-अलग वेब पोर्टल, दैनिक समाचार पत्र और टीवी चैनलों के पत्रकार बताकर शहर में सक्रिय थे। पुलिस ने उनके ठिकानों से कई दस्तावेज और पहचानपत्र जब्त किए हैं। पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि इस गिरोह के दो और साथी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.