spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़

– संचालक गिरफ्तार,तीन पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त

नागपुर :- नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने सदर थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी और तीन पीड़ित महिलाओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सदर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई छावनी चौक स्थित अचरज टॉवर के भूतल पर संचालित ‘रेडियंट सैलून एंड स्पा’ में की गई। आरोपी की पहचान अजय नगर, अंबाझरी निवासी भूषण नरेशराव वाघमारे (31) के रूप में हुई है। पुलिस का आरोप है कि आरोपी महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनसे देह व्यापार करवा रहा था और उससे आर्थिक लाभ कमा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने बोगस ग्राहक (पंटर) की मदद से छापा मारकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2,000 रुपये की बोगस पंटर राशि, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1,000 रुपये नकद, उपयोग किए गए एवं सीलबंद कंडोम, डीवीआर बॉक्स सहित लगभग 36 हजार रुपये का सामान जब्त किया। कार्रवाई के बाद आरोपी और तीन पीड़ित महिलाओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद सभी को जब्त सामग्री सहित आगे की कार्रवाई के लिए सदर पुलिस थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles