spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जूनी मंगलवारी के जुआ अड्डे पर छापा

– नकदी व मोबाइल समेत 17,930 का माल जब्त, दो गिरफ्तार, तीन फरार

नागपुर :- लकड़गंज थाना क्षेत्र के जूनी मंगलवारी स्थित ढीवर मोहल्ला में चल रहे जुआ अड्डे पर लकड़गंज पुलिस के डीबी पथक ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में नकदी व अन्य सामग्री समेत कुल 17,930 रुपए का माल जब्त किया गया। मामले में तीन आरोपी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को शाम करीब 6.30 बजे लकड़गंज पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जूनी मंगलवारी, ढीवर मोहल्ला में कुछ लोगों के जुआ खेलने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने मौके पर छापा मारकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हत्ती नाला, जूनी मंगलवारी निवासी सेवन रमेश चौधरी (30) और जूनी मंगलवारी निवासी गणेश हरीश धांडे (20) को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ धारा 12 महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में नकदी व अन्य सामग्री सहित करीब 17,930 रुपए का मुद्देमाल जब्त किया गया। मामले में नवाबपुरा, थाना कोतवाली, नागपुर निवासी जावेद उर्फ मुर्गा मो. शुकूर (40), जूनी मंगलवारी, ढीवरपुरा, थाना लकड़गंज, नागपुर निवासी राजेश उर्फ भुऱ्या हरीभाऊ करणुके (38) तथा जूनी मंगलवारी, ढीवरपुरा, नागपुर निवासी खुशाल उर्फ मिट्टू वल्द हरिश्चंद्र पौनीकर (31) फरार हैं। पुलिस की विशेष टीम तीनों की तलाश कर रही है।

Popular Articles