Home Latest News चाय की दुकान पर वसूली का आतंक

चाय की दुकान पर वसूली का आतंक

0

<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>एमआईडीसी थाना क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले युवक से चाकू की नोक पर 7&comma;200 रुपए जबरन वसूलने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुकानदार को धमकाते हुए कहा कि &OpenCurlyQuote;यहां पर दुकान लगाना है तो पैसे देने पड़ेंगे।’ इसके बाद चाकू दिखाकर दुकान की नकदी पेटी से 7&comma;200 रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; शिकायतकर्ता गोलू मदन पासवान &lpar;21&rpar; अमरनगर&comma; वार्ड नंबर-1&comma; किरण पांडे चौक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता है। 23 सितंबर की शाम करीब 3&colon;30 से 7 बजे के बीच आरोपी उसकी दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने दुकान लगाने के बदले पैसे की मांग की। विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज करते हुए नकदी लूट ली। मामले में पुलिस ने अमित भलावी&comma; वैभव पटले&comma; आदर्श उर्फ अंदु बंसोड़&comma; पीयूष शेंडे और मोहित डोंगरे सहित अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जांच एमआईडीसी पुलिस कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Exit mobile version