spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पीछा कर वकील की पिटाई

– जेल के बाहर गालीगलौज, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- मध्यवर्ती कारागार में वकालतनामा दाखिल करने गए 26 वर्षीय वकील से गालीगलौज कर उसका पीछा करते हुए मारपीट की गई। आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से वकील के माथे पर वार कर उसे घायल कर दिया। यह घटना धंतोली थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने वकील की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अमोल येवतकर-पाटिल (35) बताया गया।

जानकारी के अनुसार, रविनगर निवासी गौरव दिगंबर वंजारी (26) श्रीकांत राजू निमजे (25) के साथ नागपुर मध्यवर्ती कारागार में वकालतनामा दाखिल करने गए थे। जेल के प्रवेश द्वार के सामने अमोल ने गौरव के साथ गालीगलौज की। कुछ देर बाद गौरव और श्रीकांत वहां से निकले। वे शंकरनगर चौक से गुजर रहे थे, तभी अमोल दोपहिया वाहन से उनका पीछा करते हुए पहुंच गया और दोबारा गालीगलौज करने लगा। गौरव ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी भड़क गया। आरोपी अमोल ने पीछे से गौरव का गला और बाल पकड़ लिए तथा मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद हाथ में पहने कड़े से उनके माथे पर वार कर दिया। घायल गौरव को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। धंतोली पुलिस ने मामला दर्ज कर अमोल को गिरफ्तार कर लिया है।

Popular Articles