अमरावती :- राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एमआईडीसी परिसर में स्थित थीनर बनाने वाली एक केमिकल कंपनी में मंगलवार, 6 जनवरी की सुबह करीब 9.30 बजे अचानक हुए केमिकल ब्लास्ट से भीषण आग लग गई। चपेट में आने से यहां काम कर रही एक महिला मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कंपनी में कार्यरत छह अन्य महिलाएं समय रहते बाहर निकलने में सफल रहीं, जिससे उनकी जान बच गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही सेकंड में पूरे प्लांट में फैल गई और लाखों रुपये का नुकसान हुआ। काम के दौरान हुआ हादसाः मृत महिला की पहचान मोनाली सुनील कोडापे (29, निवासी हर्दोली, तहसील आर्वी, जिला वर्धा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एमआईडीसी के डब्ल्यू-23 प्लॉट पर सुमित खंडेलवाल (कैंप, अमरावती) की इन्व्हेंट्रो नामक थीनर केमिकल निर्माण कंपनी संचालित है। मंगलवार सुबह थीनर प्लांट में अचानक केमिकल ब्लास्ट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। घटना के समय कंपनी में महिलाएं काम कर रही थीं। ब्लास्ट के बाद आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। अधिकांश महिलाएं जान बचाकर पास के कमरे की ओर भागीं और बाहर निकलने में सफल रहीं, लेकिन दूसरी ओर काम कर रही मोनाली बाहर नहीं निकल सकीं और आग की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज इर्विन अस्पताल में जारी है। आग बुझने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया। मृत महिला का शव अत्यधिक झुलस जाने के कारण अस्पताल ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में इर्विन अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाकर शव का ऑन-द-स्पॉट पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अधिकांश महिलाएं जान बचाकर पास के कमरे की ओर भागीं और बाहर निकलने में सफल रहीं, लेकिन दूसरी ओर काम कर रही मोनाली बाहर नहीं निकल सकीं और आग की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज इर्विन अस्पताल में जारी है। आग बुझने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया। मृत महिला का शव अत्यधिक झुलस जाने के कारण अस्पताल ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में इर्विन अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाकर शव का ऑन-द-स्पॉट पोस्टमार्टम किया गया।








