spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रेलवे स्टेशन से 10 किलो गांजे के साथ नाबालिग गिरफ्तार

हैदराबाद :- हैदराबाद में फोर्स ने मंगलवार को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन से की गई, जहां 17 वर्षीय किशोर कथित तौर पर 10 किलो गांजा मुंबई ले जाने की कोशिश कर रहा था. जब्त गांजे की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है. यह ऑपरेशन ड्रग तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है. EAGLE फोर्स ने साफ किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. नाबालिग की गिरफ्तारी ने ड्रग माफिया की नई रणनीति को उजागर कर दिया है.

पुलिस को पहले से ही विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि रेलवे स्टेशन के जरिए गांजे की तस्करी की जा रही है. इसके बाद फोर्स ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया. 5 जनवरी को नेचर क्योर हॉस्पिटल रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. इसी दौरान नाबालिग को हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से पांच पैकेट गांजा बरामद हुआ. मुंबई के ड्रग सिंडिकेट का कनेक्शनजांच में सामने आया कि यह नाबालिग मुंबई स्थित ड्रग सिंडिकेट के लिए काम कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी में अब नाबालिगों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ड्रग माफिया जानबूझकर बच्चों को मोहरा बना रहे हैं ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. यह मामला इसी नई कार्यप्रणाली का उदाहरण है. इसे युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया है.

Popular Articles