spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नाबालिग को अगवा कर महीनों तक किया रेप

मुंबई :- महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती करना एक नाबालिग लड़की को बहुत महंगा पड़ गया. उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के जरिए आरोपी युवक से हुई. शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती चली गई. पुलिस का कहना है कि इसी दोस्ती ने आगे चलकर गंभीर जुर्म का रूप ले लिया.

पुलिस के मुताबिक, 17 साल की पीड़िता पालघर के वालिव इलाके की रहने वाली है. इंस्टाग्राम पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई, जो कुछ ही वक्त बाद प्रेम संबंध में बदल गई. आरोपी ने नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसा लिया. इसके बाद पीड़िता आरोपी के साथ मध्य प्रदेश चली गई. पुलिस के अनुसार, यह सब फरवरी 2025 के आसपास हुआ. परिवार को बिना बताए लड़की के घर से चले जाने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई. उस वक्त परिजनों को अंदाजा भी नहीं था कि उनकी बेटी किस हालात से गुजरने वाली है.

पीड़िता फरवरी से सितंबर 2025 तक आरोपी के साथ मध्य प्रदेश में रही. इस दौरान उस पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार किया गया. पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसे लगातार प्रताड़ित किया. पीड़िता पूरी तरह आरोपी के नियंत्रण में थी और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा था. इस दौरान वह लगातार डर और दबाव में जी रही थी.

Popular Articles