चंद्रपूर :- चंद्रपुर ज़िले में नगर पालिका चुनावों का माहौल गरमाते ही ब्रह्मपुरी शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व पार्षद द्वारा अन्य राज्यों की तीन महिलाओं से देह व्यापार करवाए जाने का गंभीर मामला पुलिस की कार्रवाई में उजागर हुआ है! जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।
चंद्रपूर की स्थानीय अपराध शाखा टीम को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर ‘ स्पा सेंटर’ के नाम पर देह व्यापार चल रहा जाने की जानकारी मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने जाल बिछाते हुए ‘माय हेल्थ प्रो स्पा वेलनेस सेंटर’ में एक नकली ग्राहक भेजा। सत्यापन में देह व्यापार की पुष्टि होने पर टीम ने तुरंत छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान मिज़ोरम और नागालैंड की तीन पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया। मौके से स्पा का मॅनेजर करण गंगाधर मोहजनकर को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा मालिक और पूर्व पार्षद प्रितेश बुरले फरार है। उसकी तलाश के लिए स्थानीय अपराध शाखा की विशेष टीम रवाना की गई है।स्थानीय अपराध शाखा की इस तेज और सफल कार्रवाई से ब्रम्हपुरी शहर में हड़कंप मच गया है, और मामले के राजनीतिक असर गहराने की संभावना जताई जा रही है।
यह कारवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के मार्गदर्शन में, स्थानीय अपराध शाखा के इन्स्पेक्टर अमोल काचोरे के नेतृत्व में की गई है!




