Friday, April 17, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अतिक्रमण हटाने को लेकर धरना आंदोलन

– पुरगांव में कंपाउंड वॉल अतिक्रमण पर प्रशासन की अनदेखी

यासीन शेख, गोंदिया :- गोरेगांव तहसील के ग्राम पुरगांव में कंपाउंड वॉल के अतिक्रमण का मामला गंभीर होता जा रहा है। अतिक्रमण हटाने में प्रशासन की लगातार लापरवाही के चलते ग्रामीणों को आखिरकार धरना आंदोलन का सहारा लेना पड़ा।

दिनांक 15 अप्रैल को पूर्व सरपंच अनंत ठाकरे के नेतृत्व में ग्रामवासी धरने पर बैठ गए। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक अतिक्रमण हटाया नहीं जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरगांव के प्रभाग क्रमांक 2 में पुरगांव–हिरडामाली रोड पर कुछ माह पूर्व नीरज रमेश रहांगडाले द्वारा अपने मकान के सामने कंपाउंड वॉल का निर्माण किया गया। बताया जा रहा है कि यह निर्माण गांव के प्राकृतिक जल निकासी मार्ग (नाले) पर किया गया है, जिसके कारण गांव में पानी निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने दिनांक 19 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत एवं तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को लगभग चार महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थान गांव के जल निकासी का मुख्य मार्ग है, जहां से गांव के दोनों तालाबों का पानी बाहर निकलता है। कंपाउंड वॉल बनने के कारण पानी का प्रवाह रुक गया है, जिससे आगामी बरसात में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। उस दौरा नहीं ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित मकान मालिक रहांगडाले को नोटिस जारी किया गया था, परन्तु यह नोटिस केवल औपचारिकता बन कर रह गया है इस गंभीर विषय पर पुरगांव ग्रामपंचायत ने अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं तहसील प्रशासन की ओर से भी इस मामले में अनदेखी की जा रही है।

प्रशासन की निष्क्रियता के चलते ग्रामवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com