मुंबई ३ : मुंबई में हाल ही में अपनी वेब सीरीज “डू यू वाना पार्टनर” के ट्रेलर लॉन्च के दौरान डायना पेंटी ने एक खूबसूरत और एकदम नए अंदाज में सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने गौरी एंड नयनिका के डिजाइन किए हुए पिंक टुल ड्रेस में बॉलरकोर एस्थेटिक को बखूबी पेश किया, जो उनके नाजुक और स्टाइलिश व्यक्तित्व का प्रतीक था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी मौजूद थीं।
डायना पेंटी का लुक
डायना पेंटी ने हॉल्टर नेक और कॉर्सेट डिजाइन के साथ मिडी टुल ड्रेस पहनी, जो फूलों और पत्तियों के बने नाजुक कढ़ाई के साथ खूबसूरती से सजी थी। इस ड्रेस की सबसे खास बात यह थी कि कढ़ाई केवल एक तरफ कॉर्सेट पर की गई थी, जिससे ड्रेस की कोमलता और ग्रेस साफ झलक रही थी। इस लुक में एक्ट्रेस बिल्कुस प्रिसेंस जैसी लग रहीं थी।
वहीं दीना के मेकअप की बात करें तो उनका मेकअप बेहद सिंपल और नेचुरल था। उनके होठों पर बेरी-कॉलर की लिपस्टिक का असर बखूबी दिखाया, जो उनके ग्लैमरस लुक को और निखार रहा था। उनकी चीकबोन्स को परिभाषित किया गया था, जिससे उनका चेहरा और भी आकर्षक लग रहा था। बालों को मेसी बन में स्टाइल किया गया, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था।
ट्रेलर लॉन्च और स्टार कास्ट
ट्रेलर लॉन्च पर तमन्ना भाटिया, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, करण जौहर, और कई अन्य सितारे शामिल हुए। इस सीरीज का निर्देशन अर्चित कुमार और कॉलिन डी’कुन्हा ने किया है। “डू यू वाना पार्टनर” 12 सितंबर 2025 को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
@credit/source: money control



