spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

युवासेना (UBT) की ओर से नवरात्रि पर महिलाओं को साड़ी वितरण

नागपुर :- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की युवासेना की ओर से नागपुर लोकसभा कार्यालय में नवरात्रि उत्सव के अवसर पर महिलाओं के लिए साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से त्योहारों के मौसम में महिलाओं को सम्मानित करते हुए खुशियां बांटी गईं।

कार्यक्रम का आयोजन युवासेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हर्षल काकडे और नागपुर लोकसभा विस्तारक छोटू राउत के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर प्रमुख बादल पसेरकर ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और साड़ी वितरण की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से नवरात्रि के पर्व पर सामाजिक सहभागिता और महिला सम्मान का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवासेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Popular Articles