नागपुर :- नागपुर जिला बार एसोसिएशन की ओर से नागपुर के नवनियुक्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम. सलमान आजमी का पुष्पगुच्छ देकर उत्साहपूर्वक एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ विधिज्ञों और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उनका अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. प्रकाश जैस्वाल, सचिव एड. अनिल गुल्हाने, उपाध्यक्ष एड. विकास कराडे, एड. पंकज रजवाड़े, एड. सौरभ राऊत, एड. सुशांत पाटिल, एड. मेघना बोबड़े, एड. स्नेहा पेटकर, एड. रोहित रामटेके और एड. अमेय फुंडे सहित बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधिज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि एम. सलमान आजमी को न्याय व्यवस्था का लंबा अनुभव प्राप्त है। उनके सक्षम प्रशासनिक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता का लाभ नागपुर जिले की न्याय व्यवस्था को मिलेगा। उनकी नियुक्ति से न्यायालयीन कामकाज में अधिक गति, पारदर्शिता और सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद भी व्यक्त की गई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है। नवनियुक्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यकाल में नागपुर जिला बार एसोसिएशन और न्यायालयीन प्रशासन के बीच सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने के लिए सकारात्मक वातावरण बनेगा। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम. सलमान आजमी का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।





