spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

महंगाई का डबल अटैक : नागपुर में दाल-चावल फिर महंगे, जेब पर बढ़ा बोझ

– चावल के दाम 5 रुपये किलो तक बढ़े

– नई फसल भी नहीं दिला सकी राहत, चिल्लर बाजार में बढ़ती महंगाई

नागपुर :- महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को दाल-चावल के भावों ने परेशान कर दिया है. पिछले एक सप्ताह में चावल के दामों में फिर 4 से 5 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हो गई है. चिल्लर में अलग-अलग किस्म के चावल के दामों में 15 से 20% तक की बढ़ोतरी हुई है. चिल्लर में जय श्रीराम चावल के भाव 55 से 65 रुपये प्रति किलो और चिन्नोर के भाव 90 रुपये प्रति किलो बताये जा रहे हैं. वहीं इस बार कलमना मार्केट में पिछले 2 माह में धान की करीब 2 से ढाई लाख बोरे की आवक हुई और जय श्रीराम चावल की कीमत 4,200-4,800 रुपये व चिन्नोर 6,500-6,800 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है. पहले संभावना जताई जा रही थी कि नई फसल आने तक दाम घटेंगे लेकिन किसी तरह से राहत नहीं मिली. कलमना मार्केट में पहले के मुकाबले भाव में जरूर कम हुए हैं, पर चिल्लर मार्केट में भाव घटने की बजाय और 4 से 5 रुपये बढ़ गये हैं. ऐसे में आम लोगों को अब दाल-चावल खाना भी महंगा पड़ रहा है. चावल के तरह ही तुवर दाल की कीमत से भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है. थोक बाजार में जहां तुवर दाल 90 रुपये प्रति किलो चल रही है वहीं चिल्ल में इसके भाव 120 रुपये प्रति किलो बताये जा रहे हैं. वह ब्रांडिंग और पैकिंग में जमकर खेल चलता है. मनमर्जी अनुसार रेट रखे जाते हैं. बड़ी संख्या में बड़े व्यापारी पैक ते अपनी गोदाम और दुकानों में ही करते हैं. इसके चलते वह जो रेट निर्धारित करते हैं, उसी के अनुरूप मार्केट तय होत है. चावल व्यापारियों का कहना है कि बड़े लोग तो ब्रांड देखकर खरीदते हैं. उन्हें रेट से कोई फर्क नहीं पड़ता.

चील्लर बाजार में लोगों को किसी तरह की कोई राहत नहीं मिल रही है. हर एक सामान महंगा ही मिल रहा है.

व्यापारियों के अनुसार ट्रांसपोर्टेशन सहित अन्य खर्च बढ़ जाने के कारण हम लोगों को कीमत बढ़ाना मजबूरी हो जाती है. व्यापारियों के अनुसार स्टॉक का चावल इसलिए भी महंगा बिकता है क्योंकि स्टाक में रखे चावल का वजन 2 फीसदी तक घट जाता है. दुकानदारों की मानें तो आने वाले दिनों में रेट और भी बढ़ने के आसार है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.