नागपुर :- महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विद्यापीठ, नासिक की अकादमिक काउंसिल की सदस्य तथा श्री आयुर्वेद महाविद्यालय, नागपुर के कायचिकित्सा विभाग की प्रमुख व प्राध्यापक डॉ. अर्चना दाचेवार-सिंगम को मुंबई में ‘आयुष महासम्मान महागुरु पुरस्कार 2025’से सम्मानित किया गया। आयुर्वेद के माध्यम से हज़ारों रोगियों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते हुए और इस उपचार पद्धति को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए डॉ. अर्चना दाचेवार-सिंगम को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन और विस्तार केंद्र–राजकोट, टीडीसी (पीपीडीसी) आगरा, एमएसएमई मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में यह समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर अनेक मान्यवर अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह पुरस्कार आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी, होम्योपैथी, यूनानी, सिद्ध, एक्यूपंक्चर आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारतभर से बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सक और थैरेपिस्ट उपस्थित थे। डॉ. जयकृष्ण छांगाणी (विदर्भ प्रांतीय आयुर्वेद सम्मेलन मा.सचिव) ने सम्पूर्ण आयुर्वेद परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी।




