Home Latest News कर्मचारियों की सेवा संबंधी नोंद ऑनलाइन करने पर जोर – जिल्हाधिकारी डॉ....

कर्मचारियों की सेवा संबंधी नोंद ऑनलाइन करने पर जोर – जिल्हाधिकारी डॉ. विपीन इटनकर

0
66

– सेवा पखवाड़े के अवसर पर सेवापुस्तक अद्यतन कार्यक्रम का आयोजन

नागपुर :- सेवापुस्तक (सर्विस बुक) सरकारी कर्मचारियों की नौकरी का इतिहास, शैक्षणिक जानकारी, पदोन्नति और अन्य सेवा-संबंधी विवरण का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह प्रत्येक कर्मचारी की सेवा का अभिलेख माना जाता है। वर्ग एक और वर्ग दो अधिकारियों की सेवा संबंधी प्रमुख नोंद eHRMS प्रणाली पर की गई है। उसी प्रकार अब वर्ग तीन और वर्ग चार कर्मचारियों की सेवा संबंधी नोंद भी ऑनलाइन प्रणाली में शामिल करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। तहसील स्तर पर लंबित सेवानिवृत्ति मामलों की भी समीक्षा कर उन्हें निकाला जाएगा, ऐसा आश्वासन जिल्हाधिकारी डॉ. विपीन इटनकर ने आज यहां दिया।

जिल्हाधिकारी कार्यालय स्थित बचत भवन सभागार में आज सेवा पखवाड़े के उपलक्ष्य में सेवापुस्तक अद्यतन और जांच का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर वे बोल रहे थे। कार्यक्रम में निवासी उपजिल्हाधिकारी अनुप खांडे, तहसीलदार स्नेहलता पाटील मेंढे तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जिल्हाधिकारी ने आगे कहा कि निवासी उपजिल्हाधिकारी अनुप खांडे के नेतृत्व में एक सराहनीय उपक्रम शुरू किया गया है। इसमें सेवा से संबंधित सभी नोंदों की पड़ताल की जाती है। सेवापुस्तक में कोई छेड़छाड़ या गलत प्रविष्टि न हो, इसकी विशेष देखरेख की जाती है। सभी नोंदें नियमपूर्वक प्रमाणित की जाती हैं। कर्मचारियों की सेवा में हुई प्रगति का उचित दस्तावेजीकरण किया जाता है। सेवापुस्तक कर्मचारियों की सेवा अवधि का संपूर्ण इतिहास प्रस्तुत करती है। इससे सभी प्रविष्टियां अद्यतन रहती हैं और कर्मचारी को अपनी सेवा यात्रा का पूरा विवरण उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि सेवापुस्तक में सभी प्रविष्टियां नियमों के अनुसार सही प्रकार से की जानी चाहिए।

सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन (17 सितम्बर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक मनाया जाने वाला कार्यक्रम है। इस अवधि में सरकारी कर्मचारियों के कार्य अनुभव और अन्य प्रविष्टियों का समावेश करने वाली सेवापुस्तक का अद्यतन और परीक्षण किया जाता है। इस दौरान सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की सेवापुस्तक की जांच कर उन्हें अद्यतन बनाने तथा कर्मचारियों की सेवा प्रगति का दस्तावेज तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जारहा है।