
कियारा आडवाणी ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में ‘फगली’ से की थी, इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूट अवॉर्ड से नवाजा गया था। लेकिन लोगों ने उन्हें एम एस धोनी में काफी पसंद किया। ये फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी।

इसके बाद किया कई सफल और असफल फिल्मों में दिखाई दीं। वहीं उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ डेटिंग को लेकर भी खूब चर्चा बटोरी। दोनों की लव स्टोरी शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी।

कियारा और सिद्धार्थ कुछ हफ्ते पहले ही एक बेटी के माता पिता बने हैं। दोनों ने इस खबर को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था।

बता दें कियारा आडवाणी जल्द ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 में नजर आने वाली हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इस फिल्म में कियारा आडवाणी का एक्शन अवतार पहली बार लोगों को दिखने वाला है। फिल्म को यशराज के बैनर तले बनाया गया है।





