spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता: भारत के वीरों को श्रद्धांजलि 

नागपूर १४ : सरकार द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत, नागपुर महानगर पालिका की विभिन्न ज़ोनल IEC टीमों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए विशेष सफाई एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्मारकों की स्वच्छता बनाए रखना, नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना रहा।

धनतोली ज़ोन 04
सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक
महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक
ज्योति सावित्रीबाई फुले स्मारक
बाल गंगाधर तिलक स्मारक
भारत माता स्मारक

 नेहरू नगर जोन 05
प्रभाग 27 : राजे रघुजी भोसले स्मारक, सक्करदरा चौक
प्रभाग 30 : चिमासाहेब भोसले स्मारक, निअर छोटा ताजबाग

नंदनवन स्थित ज्योतिबा जूनियर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों के वेश में रैम्प वॉक प्रस्तुत कर देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया

सभी को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई गई

गांधीबाग ज़ोन 06
हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा मुहिम के अंतर्गत, शहीद चौक स्मारक, नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक एवं कृष्णराव काकडे स्मारक परिसर की सफाई एवं माल्यार्पण

सतरंजीपुरा ज़ोन 07
नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक
पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक
भारत माता स्मारक

लकड़गंज ज़ोन 08

आंबेडकर चौक, भारतरत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर स्मारक

इन सभी स्थलों पर IEC टीमों ने गहन सफाई कर स्मारकों की गरिमा को बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।

धनतोली, गांधीबाग, सतरंजीपुरा और लकड़गंज ज़ोनों में संबंधित क्षेत्र के स्वच्छता निरीक्षक एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ किया।

नागपुर महानगर पालिका का यह अभियान न केवल स्वच्छता को प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि शहरवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को और गहराई से स्थापित कर रहा है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.