spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

परिवार बाहर, चोर अंदर : नागपुर में एक ही रात में कई घरों में बड़ी चोरी

– जयहिंदनगर में चोरों का तांडव : एक ही इमारत में तीन घरों में सेंध, 10 लाख का माल साफ

– ताला लगा, घर खाली… चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात ले उड़े

 नागपुर :- हुड़केश्वर थानांतर्गत जयहिंदनगर में चोरों ने आतंक मचाया. एक इमारत में मकान मालिक और किरायेदारों के घर में सेंध लगाकर 10 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया. मकान मालिक के घर से क्या चोरी हुआ, इसका पता नहीं चला. यह जानकारी सामने आने परचोरी का आंकड़ा बढ़ सकता है. पुलिस ने राजा शेख जब्बार शेख (28) की शिकायत पर मामला दर्ज किया. राजा ऑटो डीलिंग का व्यवसाय करते हैं और अपने परिवार के साथ जयहिंदनगर में इकबाल गफ्फार अंसारी के घर में किराये से रहते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक कार का सौदा किया था, जिसके 5 लाख रुपये उन्होंने अपनी पत्नी के पर्स में छज्जे पर रखे थे. दूसरी तरफ जितेंद्र योगीलाल हरिनखेड़े

अपने परिवार के साथ रहते हैं. जितेंद्र और इकबाल अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे. बीते मंगलवार की रात राजा भी अपने घर पर ताला लगाकर दोस्त के साथ गिरड चले गए. देर रात अज्ञात चोरों ने राजा के घर का ताला तोड़कर 5 लाख नगद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए. इसके बाद चोरों ने जितेंद्र के घर का ताला तोड़कर नकद 30,000 रुपये चोरी किए. सुबह 7 बजे के दौरान राजा घर लौटे तो चोरी का पता चला. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. हुड़केश्वर पुलिस मौके पर पहुंची. इसी दौरान मकान मालिक इकबाल के घर में भी चोरी होने का खुलासा हुआ, लेकिन वह शहर से बाहर होने के कारण क्या कुछ चोरी हुआ, यह पता नहीं चल पाया. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.