spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फौजी ने अश्लील वीडियो बनाकर लूटी अस्मत

लखनऊ ताजनगरी में एक राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग खिलाड़ी के साथ सेना में भर्ती के नाम पर छल और दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी फौजी ने ना केवल नशा देकर खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे महीनों तक ब्लैकमेल भी किया। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फौजी संदीप उर्फ विराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी होने के साथ-साथ एनसीसी कैडेट भी रह चुकी है। करीब दो साल पहले एक एनसीसी कैंप के दौरान उसकी मुलाकात सदर बाजार निवासी संदीप कुमार से हुई थी। संदीप ने खुद को सेना का जवान बताते हुए पीड़िता को फौज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और धीरे-धीरे उसका भरोसा जीत लिया। पीड़िता के अनुसार, 30 सितंबर 2025 को आरोपी उसे सेना भर्ती प्रक्रिया के बहाने देहरादून ले गया। वहां एक होटल में रुकने के दौरान आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब पीड़िता अर्धबेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। होश आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने वीडियो डिलीट करने के बदले 5 लाख रुपये की मांग की। आरोपी लगातार पीड़िता का पीछा करता रहा और उसके परिचितों को आपत्तिजनक संदेश भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस प्रताड़ना से टूटकर नेशनल खिलाड़ी अवसाद में चली गई और उसने खेल तक छोड़ दिया। बाद में पता चला कि आरोपी संदीप पहले से शादीशुदा है।

Popular Articles