spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

देश की सबसे ऊंची 158 फीट की हनुमान मूर्ति का जून में लोकार्पण

– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद

नागपुर :- कोराडी मंदिर परिसर में हनुमानजी की देश की सबसे ऊंची 158 फीट की मूर्ति बनाई जा रही है। आस्था, शक्ति, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक अभिमान का प्रतीक यह दिव्य प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है। जून में इसका लोकार्पण होगा। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है। अमित शाह ने निमंत्रण को स्वीकार किया। उन्होंने जून में होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए समय देने की तैयारी दिखाई है। वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण होगी: कोराडी में बनाई जा रही हनुमानजी की शानदार मूर्ति न केवल धार्मिक, बल्कि वास्तुकला का भी एक अद्भुत उदाहरण होगी। उम्मीद है कि, इस मूर्ति से कोराडी इलाके का टूरिस्ट बढ़ेंगे और देश भर से बड़ी संख्या में भक्त यहां आएंगे। इससे रोजगार के मौके और सांस्कृतिक टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद कोराडी महाराष्ट्र का एक बड़ा तीर्थ स्थल और वर्ल्ड-क्लास टूरिज्म सेंटर बन जाएगा। जिले की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। भक्ति और टेक्नोलॉजी का यह संगम कोराडी को एक नई पहचान देगा।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.