वानाडोंगरी में भीषण आग

0
38

– बड़ा हादसा टला

हिंगना, (सं.) :- वानाडोंगरी-संगम रोड स्थित मोक्षधाम परिसर में शनिवार, 21 मार्च की रात करीब 11 बजे अचानक आग लगने की घटना सामने आयी. इस घटना से कुछ समय के लिए इलाके में भय का माहौल बन गया था. हालांकि, नागरिकों की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया. शनिवार देर रात मोक्षधाम परिसर में अचानक आग लगी और देखते ही देखते वह दूर तक फैलने लगी. इसी दौरान नप के जलापूर्ति सभापति नितीन साखले वहां से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर आग पर पड़ी. उन्होंने तुरंत रुककर अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही नगरसेवक शेखर बाबडे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किया. कुछ ही समय में अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.