नागपुर :- शहर के रामदासपेठ इलाके में अक्षय अपार्टमेंट के पास खड़ी एक चार पहिया गाड़ी में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई.इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. सुबह 2.41 बजे सिविल फायर स्टेशन को घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तुरंत मौके पर भेजी गई. फायर ब्रिगेड के जवान महज 2.45 बजे मौके पर पहुंच गए और उन्होंने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. पानी की बौछारों की मदद से गाड़ी में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया गया. मिली जानकारी केअनुसार, अक्षय अपार्टमेंट इलाके में रहने वाली सुषमा पनकुले की महिंद्रा कंपनी की चार पहिया गाड़ी (मॉडल 2०19) में उस समय आग लग गई जब वह खड़ी थी. आग लगने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शुरुआती अनुमान के अनुसार नुकसान लगभग 5 लाख रुपये का है. दमकलकर्मियों और घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में बिजली की खराबी के कारण आग लगने की आशंका है. इस बीच सीताबर्डी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.



