spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

चार शादियां, चार ‘केस’ और लाखों की वसूली!

– पतियों पर आरोप लगाकर रकम वसूलने का आरोप, महिला और प्रेमी गिरफ्तार

नागपुर :- शहर में शादी के नाम पर ठगी और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नागपुर पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर कई पुरुषों से शादी कर उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराकर मोटी रकम वसूलते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वर्धा निवासी भाविका मनवानी उर्फ मेघाली दिलीप तिजारे (35) और उसके प्रेमी मयूर राजू मोटघरे (27) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने वर्ष 2003, 2013, 2016 और 2021 में अलग-अलग व्यक्तियों से विवाह किया। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद वह अपने पतियों के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य गंभीर आरोपों के झूठे मामले दर्ज कराकर समझौते के नाम पर उनसे लाखों रुपये की उगाही करती थी। मामले का खुलासा जरिपटका निवासी महेंद्र वानवानी की शिकायत के बाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, महिला ने 16 सितंबर 2025 को महेंद्र से विवाह किया था। बाद में उसने उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया और कथित रूप से 4 लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। शिकायत की जांच के दौरान अपराध शाखा को महिला की पूर्व शादियों और कथित ब्लैकमेलिंग के तरीके की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने इसी तरह कितने अन्य लोगों को अपना शिकार बनाया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Popular Articles