spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गडकरी परिवार ने चमत्कारिक हनुमान मंदिर जामसांवली में हनुमान की पूजा का पूर्णाहुति अनुष्ठान किया।

नागपूर २३ ; मंत्री  नितिन गडकरी  के सुपुत्र  निखिल गडकरी  एवं पुत्रवधू  ऋतजा गडकरी  ने  चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर (हनुमान लोक) जामसांवली धाम में लगातार पांच मंगलवार तक चली  हनुमान  की विशेष पूजा-अर्चना का पूर्णाहुति अनुष्ठान पूर्ण किया।
इस पावन अवसर पर उन्होंने पूर्ण श्रद्धा के साथ हनुमान  का अभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस महत्वपूर्ण अनुष्ठान के दौरान कांचन ताई गडकरी ,  सारंग गडकरी ,  मधुरा गडकरी ,  केतकी गडकरी कासखेड़ीकर , आदित्य कासखेड़ीकर  सहित गडकरी परिवार के अन्य सदस्य और उनके मित्र परिवार भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर  हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।
पूजा-अर्चना के समापन के उपरांत, गडकरी परिवार ने मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया और अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
मंदिर संस्थान ने गडकरी परिवार का सम्मान और स्वागत करते हुए उन्हें  मूर्ति की प्रतिकृति भेंट की।
इस अवसर पर, मंदिर संस्थान के अध्यक्ष  गोपाल शर्मा , उपाध्यक्ष  संतोष डवरे , सचिव  टीकाराम कारोकर , भाजपा जिला अध्यक्ष एवं ट्रस्टी संदीप मोहोड़ , तथा ट्रस्टीगण  मनोहर शेलकी ,  पांडुरंग बोबडे ,  विठ्ठल डवरे ,  अजय धवले ,  सुशील माहेश्वरी ,  भास्कर गुडधे ,  नीलेश खंडाईत  समेत संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.