घर की जगह को लेकर की हत्या, 6 गिरफ्तार

0
48

– मलपुरी मर्डर मामले की गुत्थी सुलझी

गोंदिया :- गोरेगांव तहसील के मलपुरी में 18 अप्रैल को किसान हुसैन सेवकराम रहांगडाले (55) का शव उनके खेत के पास स्थित नए तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में मिलने से यह मामला हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर सवाल खड़े हो गए थे. इस हत्या की गुत्थी सुलझ गई और इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम नागपुर बुट्टीबोरी निवासी राहुल हेमराज रहांगडाले (26), हेमराज चैतराम रहांगडाले (55), मप्र, छिंदवाड़ा निवासी राहुल जगराम कुंभरे (23), जुन्नारदेव जिले के पटनिया निवासी करण जगदीश नरे (24), अभिषेक फुलनसा नरे (19) व एक नाबालिग युवक का समावेश है. हुसैन रहांगडाले रोज की तरह शनिवार की सुबह करीब 6 बजे अपने मवेशियों को लेकर खेत की ओर गए थे. गांव में अचानक खबर फैली कि उनका शव खेत के पास नए तालाब के पास पड़ा है. गले पर तिक्ष्ण हथियार के निशान दिखने पर गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया. जांच के दौरान पता चला कि यह हत्या नागपुर के बुट्टीबोरी निवासी हेमराज रहांगडाले व राहुल रहांगडाले ने की है. जिसके बाद दो टीम गठित की गई व दोनों आरोपियों को बुट्टीबोरी नागपुर से हिरासत में लिया गया.

हत्या में एक नाबालिग भी

पूछताछ करने पर बताया कि पिछले 5 वर्ष से हुसैन रहांगडाले के साथ घर की जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था. उसी के कारण आरोपी राहुल रहांगडाले व हेमराज रहांगडाले ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी आरोपी राहुल कुंभरे, करण नरे, अभिषेक नरे व एक नाबालिग लड़के के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारा दिया. सभी आरोपियों को गोरेगांव पुलिस को सौंप दिया गया.