नागपुर :- श्री बाल गणेश उत्सव मंडल, किनखेड़े लेआउट, प्रभाग क्रमांक 5 में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दाणी वखरे ने सदिच्छा भेंट देकर भगवान श्री गणेश का दर्शन एवं पूजन किया तथा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर प्रभाग के नगरसेवक संजय चावरे,सहित जीतू ठाकुर, आमदार मिलिंद माने ,अमित पांडे, श्रीनाथ पांडे, खेमराज दमहे, सुमित साहू, राजेंद्र (सोनू) मिश्रा, राजेश साहू, राहुल तिलखेड़े, दीप सिंह दिग्वा, विनोद कावले, सागर सदावर्ती, निलेश बोरकर, अतुल ठाकरे, स्वप्निल येरपुडे, हर्षल, आर्यन चावरे , रोशनी सदावर्ती , वैशाली चावरे एवं सिमरन दवा ठाकरे ताई उपस्थित रहे।
मंडल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।





