Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

ग्रो कैपिटल का मास्टरमाइंड अरेस्ट

दिग्रस :- अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में चर्चित ग्रो कैपिटल आर्थिक घोटाले में आखिरकार बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले के कथित मास्टरमाइंड माने जाने वाले पुष्पांजली दिनेश रंधेरिया और मनोज अशोक पाटील उर्फ “बंटी-बबली” को पुसद पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इस गिरफ्तारी से मामले की जांच को नया मोड़ मिलने की संभावना जताई जा रही है. शहर में अधिक मुनाफे का लालच देकर सात लोगों के गिरोह द्वारा करीब 7 करोड़ 43 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया था. इस ठगी में शिक्षक, महिलाएं और आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने का आरोप है. इस मामले में पहले ही दिग्रस के केंद्र प्रमुख गिरीश दुधे, उनके अध्यापक भाई विनोदकुमार दुधे और गिरीश दुधे के बेटे मंदार दुधे को गिरफ्तार किया जा चुका है और फिलहाल वे यवतमाल कारागार में बंद हैं. इस पूरे नेटवर्क के पीछे विश्वांजली और ग्रो कैपिटल कंपनियों के कथित मालिक पुष्पांजली रंधेरिया और मनोज पाटील का मुख्य हाथ था. “बंटी-बबली” फिल्म की तर्ज पर इन दोनों ने एक टीम बनाकर आम नागरिकों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए प्रेरित किया.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com