नागपुर :- शहर में बढ़ती चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब मंदिरों में भी चोरी करने से बाज नहीं आ रहे. इसी तरह की एक वारदात वर्धमाननगर से सामने आई है. वर्धमाननगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में अज्ञात आरोपियों ने दानपेटी से करीब 30,000 रुपए चोरी कर लिये. आरोपी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके. जानकारी के अनुसार, मंदिर के पुजारी कन्हैयालाल पांडेय रात को मंदिर बंद करके अपने घर चले गए. देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपेटी में रखी नकदी चोरी कर ली. अगली सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता चला. उन्होंने तुरंत लकड़गंज पुलिस को मंदिर में चोरी होने की सूचना दी.
हनुमान मंदिर में चोरी, डीवीआर भी ले भागे चोर


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.




