spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

राष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्टर लेबर यूनियन की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

नागपुर :- राष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्टर लेबर यूनियन के “जोड़ो अभियान” के अंतर्गत 16 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे रामेश्वरी रिंग रोड स्थित यूनियन के मुख्य कार्यालय में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में यूनियन को सशक्त एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान यूनियन को नई दिशा देने और कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए ठोस निर्णय लिए गए। यूनियन की ओर से यह निर्णय लिया गया कि अब ठेकेदारी कार्य के लिए लाइसेंस प्रणाली लागू की जाएगी। इसके अंतर्गत इच्छुक व्यक्तियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके पश्चात उन्हें आधिकारिक लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। यूनियन ने स्पष्ट किया कि केवल लाइसेंसधारी व्यक्ति ही ठेकेदारी कार्य कर सकेंगे, जबकि बिना लाइसेंस के किसी को भी ठेकेदारी करने की अनुमति नहीं होगी। इस निर्णय का उद्देश्य कार्य में पारदर्शिता लाना, श्रमिकों के हितों की रक्षा करना तथा अनियमितताओं पर नियंत्रण स्थापित करना है। यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी ठेकेदारों से अपील की है कि वे शीघ्र ही अपना लाइसेंस बनवाएं और निर्धारित नियमों का पालन करें। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए यूनियन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया अंत में यूनियन के सदस्यों ने एकजुटता का संदेश देते हुए “जय यूनियन, जय महाराष्ट्र” के उद्घोष के साथ बैठक का समापन किया।

Popular Articles