जिलाधिकारी और पालकमंत्री स्थानीय संगठनों और ग्रामवासियों की बैठक बुलाएं!
तुळजापुर १२ – श्री तुळजापुर तीर्थक्षेत्र के विकास कार्यों की शुरुआत होने से पहले ही मंदिर परिसर में स्थित 20 उपदेवताओं की मूर्तियाँ स्थानांतरित की जा चुकी हैं। मंदिर की संरचना में बदलाव करते समय किसी भी उचित सावधानी का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण प्राचीन श्री ब्रह्मदेव की मूर्ति लापरवाही के कारण टूट गई है। इस घटना से हिंदू धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद पिछले ढाई महीने से दोषी सरकारी अधिकारियों पर अब तक कोई मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया? दोषी अधिकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, यह मांग मंदिर महासंघ के राष्ट्रीय संगठक सुनील घनवट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।
तुळजापुर में आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के विनोद रसाळ, हिंदू जनजागृति समिति के सोलापुर जिला समन्वयक राजन बुणगे, पाळेकर पुजारी नागनाथ भांजी, पाळीकर मंडल के पूर्व अध्यक्ष किशोर गंगणे, महंत इच्छा गिरी महाराज, महंत माऊली नाथ महाराज, परमेश्वर भोपे पुजारी मंडल के अध्यक्ष अमर राजे कदम, हिंदू राष्ट्र सेना के जिला प्रमुख और शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्तान के परीक्षेत साळुंखे उपस्थित थे।
अनादि काल से चल रहे मंदिर के कुलाचार, वंश परंपरा और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए स्थान आराखड़े में न रखना गंभीर मामला है और यह हिंदू श्रद्धा पर सीधा आघात करने जैसा है। इसलिए, स्थानीय पुजारी मंडल, हिंदुत्वनिष्ठ संगठन, धार्मिक संगठन और ग्रामवासी इस निर्णय से नाखुश हैं। विशेष रूप से मंदिर में सभामंडप की स्थिति खराब हो गई है और इसका जीर्णोद्धार किया जानेवाला है । मंदिर की संरचना में किसी भी बदलाव या नए विकास योजना को अंतिम रूप देने से पहले, मूल मंदिर की ऐतिहासिक, धार्मिक और वास्तुकला का ध्यान रखा जाना चाहिए, और सरकार को इस बात की गारंटी देनी चाहिए।
श्री ब्रह्मदेव की मूर्ति पहले से ही टूटी हुई थी, ऐसा दावा भ्रमित करने वाला और निराधार है। पहले यह मूर्ति पूर्ण और सुव्यवस्थित थी, इसके प्रमाण उपलब्ध हैं। मूर्तियाँ स्थानांतरित करते समय श्री ब्रह्मदेव की मूर्ति टूटी हुई पाई गई, इस मामले की गहन जांच की जानी चाहिए और दोषियों पर अपराधी कार्रवाई की जानी चाहिए। मंदिर के विकास योजना में पारदर्शिता होनी चाहिए और इस संबंध में सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने चाहिए। विकास योजना के धार्मिक दृष्टिकोण से एक विस्तृत समीक्षा करने के लिए धर्मशास्त्र के विशेषज्ञ, धर्माचार्य और शंकराचार्य पीठों के विचारों को शामिल किया जाना अत्यंत आवश्यक है। कुलाचार, प्राचीन परंपरा, और वंश परंपरा के लिए अलग से स्थान की स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्य प्रवेश द्वार पहले जैसा ही रहना चाहिए और मंदिर की संरचना में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए।
आराखड़े के बारे में स्थानीय जनता की राय ली जानी चाहिए! : इन घटनाओं को ध्यान मे रखकर श्री तुळजापुर संरक्षण क्रियावली समिति, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ, समस्त हिंदुत्वनिष्ठ संगठन, पुजारी मंडल और ग्रामवासी एक बैठक में जिलाधिकारी और पालकमंत्री से यह मांग करते हैं कि वे बैठक बुलाकर आराखड़ा और मंदिर के बारे में सभी पहलुओं पर चर्चा करें।




