spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

शहर में बढ़ी हत्या की वारदातें

– शराबी ने की साथी की हत्या

नागपुर :- गंगाबाई घाट परिसर में भीख मांगनेवाले युवक की उसके ही शराबी साथी ने हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है. कोतवाली पुलिस ने आरोपी देवराव भजनलाल यादव (28) छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है. मृतक सूरज शंकर मेश्राम (35) कार्पोरेशन कॉलोनी, गंगाबाई घाट है.दोनों गंगाबाई घाट में सफाई का काम करके और भीख मांगकर गुजारा करते थे. 25 अक्तूबर की रात दोनों विसावा (शव को रखने का स्थान) पर बैठकर शराब पी रहे थे. ‘इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया, वह एक-दूसरे को गालियां देने लगे. इसी दौरान यादव ने झाडू पर लगे लोहे के पाइप से सूरज के सिर पर वार कर दिया. सूरज बेहोश हो गया. करीब आधा घंटा तक वह मौके पर पड़ा रहा. इस दौरान उसके सिर से काफी खून बह गया. घटना का पता चलने पर परिसर के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी. उसे मेडिकल में भर्ती किया गया. उपचार के दौरान 30 अक्तूबर को उसकी मृत्यु हो गई, कोतवाली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूरज की सिर पर लगी गहरी चोट से मृत्यु होने का पता चला. इसके आधार पर पुलिस ने छानबीन आरंभ की. उसे यादव द्वारा हमला करने का पता चला. यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. वह घटना में लिप्त होने का इनकार करने लगा. प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर यादव को गिरफ्तार कर लिया. हाल में हत्या की यह पांचवीं वारदात है. दो वारदात पारडी जबकी दो अन्य कपिल नगर तथा एमआईडीसी में हुई है. हत्या की घटनाएं बढ़ने से आला अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.