मामूली विवाद में युवक की हत्या

0
42

नागपुर :- बुधवार की रात दो युवकों को अजनी क्षेत्र के जादूमहल के पास दो युवकों को बुलाकर उनकी लरठी और चाकू से वार कर घायल करने से एक युवक की मौत हुई थी तो, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ. इस मामले में अजनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पूलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात 1०.3० से 11 बजे के बीच फरियादी हर्षल उर्फ अलेक्स संजय शिंदे (25) रानी भोसले नगर भांडे प्लॉट, सक्करदरा यह अपने मित्र सागर गिरीधर सलामे (22) सेवादल नगर के साथ पल्सर बाइक से अजनी क्षेत्र के सिद्धेश्वर हॉल की ओर जा रहा था. इस दौरान सागर को किसी का फोन आया व उसने सागर को जादूमहल चौक बुलाया. इससे दोनों वहां पहुंचने पर दो मोपेड पर आये पांच युवकों ने व उनके अन्य साथियों ने फरियादी व उसका मित्र सागर का घेराव कर उसमें से एक ने सागर को ‘उस दिन तुने डंडा मारा था ना’, ऐसा कहकर पूराने विवाद को लेकर गालियां देकर लकड़ी के डंडा व राफ्टर तथा चाकू से दोनों को मारकर घयल किया. सागर वहां से भागने पर आरोपियों ने उसका पीछा कर नंदीनी मेडिकल स्टोर्स के पास उसकी छाती व अन्य अंगो पर चाकू व शस्त्रों से वार कर जान से मार ड़ाला. फरियादी भी घायलवस्था में वहां से गाड़ी लेकर सक्करदरा तालाब के पास वह बेहोश हुआ. घायल को उसके मित्र ने उपचार के लिए उसे मेडिकल में भर्ती किया. इस मामले में फरियादी की शिकायत पर अजनी पुलिस ने आरेापियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस आगे जांच कर रही है.